Search This Blog

Showing posts with label मीडिया खबर. Show all posts
Showing posts with label मीडिया खबर. Show all posts

Monday, February 20, 2012

मीडिया खबर.कॉम पर दिल्ली विश्वविद्यालय में रिसर्च, अम्बेडकर के तरुण वत्स रिसर्चर

वर्ष 2008 में जब खबरों की खबर- मीडिया खबर को लॉन्च किया गया था तो किसी ने सोंचा भी नहीं था कि एक दिन इसपर रिसर्च भी होगा. यह वह जमाना था जब हिंदी में मीडिया की खबरों का कोई कंसेप्ट नहीं था. मीडिया में दिलचस्पी रखने वाले हिंदी भाषी लोगों को मजबूरन अंग्रेजी के वेबसाइटों को विजिट करना पड़ता था जहाँ मीडिया खबरों का दायरा पीआर और इवेंट से ज्यादा नहीं था. मीडिया खबर.कॉम ने इस कमी को पूरा किया और इसी वजह से इसकी अपनी एक अलग पहचान बनी. यह बात अलग है कि इसी वजह से मीडिया खबर, मीडिया के कई मठाधीशों की आँखों की किरकिरी बन गया और मीडिया खबर.कॉम के संपादक को जान से मारने तक की धमकी मिली. लेकिन मीडिया खबर के तेवरों में कोई कमी नहीं आयी और ‘खबरों की खबर’ का सिलसिला जारी रहा.



tarun vatasमीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद अब अकादमिक दुनिया में भी मीडिया खबर को स्वीकार्यता मिलने लगी है. पहले कई किताबों में बतौर रेफेरेंस मीडिया खबर का जिक्र हुआ. अब इसपर रिसर्च का काम भी शुरू हो गया है. हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय के अम्बेडकर कॉलेज में पत्रकारिता के छात्र तरुण वत्स ने मीडिया खबर.कॉम पर रिसर्च का काम पूरा किया. यह रिसर्च उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के संदर्भ में किया है. यह प्रोजेक्ट वर्क दिल्ली विश्वविद्यालय के भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम की तरफ से दिया गया था. प्रोजेक्ट का नाम “मीडिया खबर डॉट कॉम वेब पोर्टल का अध्ययन” है. प्रोजेक्ट के सिलसिले में शोधार्थी तरुण वत्स ने मीडिया खबर.कॉम के संपादक पुष्कर पुष्प से बातचीत भी की और मीडिया खबर की शुरुआत से लेकर अबतक के सफरनामे को जानने की कोशिश की.

शोध निर्देशक डॉ. चित्रा रानी के निर्देशन में तरुण वत्स ने रिसर्च का काम पूरा किया. मीडिया खबर पर हुए रिसर्च को चार चैप्टरों में बांटा गया है. साथ ही मीडिया खबर.कॉम की विकास यात्रा का भी ब्यौरा दिया गया है. एक चैप्टर में तकनीक के बारे में बताया गया है. मीडिया की अंदरूनी खबरों को सामने लाने में मीडिया खबर की जद्दोजहद का भी जिक्र किया गया है.


मीडिया खबर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में रिसर्च


मीडिया खबर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में रिसर्च

Monday, March 22, 2010

अपनी हर अदा से अरुणा दर्शको पर वार करेंगी!

अभिनेत्री अरुणा शील्ड्स को तो आप सभी पहचानते होंगे, क्या नहीं पहचाना, अरे वही जिन्होंने टिप्स फिल्म्स की पेशकश “प्रिंस” में बहुत ही बेबाकी से किसिंग सीन दिये हैं अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ. सुना हैं कि ऐसे सीन दिये जिन्हें करते हुए विवेक भी शरमा रहे थें. हिंदी फ़िल्म ''प्रिंस'' से पहले बिटिश अभिनेत्री अरुणा ने ब्रिटेन की कई फिल्मों (मिशन इम्प्रोबबल, मिस्टर सिंह एंड मिसेज मेहता, वेटिंग फॉर ए किलर, प्राईवेट मोमेंट) व टीवी धारावाहिक, म्यूजिक विडियो, थियेटर व एड फिल्मों में काम किया है.
Media Khabar – Hindi Journalists News – News in Hindi by Media Khabar

Wednesday, March 10, 2010

सेक्सी रिपोर्टिंग का हौआ

बिहार के ग्रामीण प्रदेश से आए एक अफसर का फोन मेरी नींद हराम कर गया। उनकी परेशानी ये थी कि उनकी इकलौती बेटी एक एनजीओ के साथ जाकर राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में काम करने के साथ ग्रामीण विषयों पर रिपोर्टिंग भी करना चाहती थी। मगर कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक जलसे के मुन्तजिमों के मुँह से ये बात सुनकर कि ग्रामीण रिपोर्टिंग ‘सेक्सी’ हो सकती है, वो थोडा अफसुर्दा से हो रहे थे। वैसे भी हमारे ग्रामीण प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए इस किस्म का प्रचार बड़ी मुसीबतें खड़ी कर देता है।
Media Khabar – Hindi Journalists News – News in Hindi by Media Khabar