Saturday, January 7, 2012

मीडिया विमर्श के आयोजन में जुटे मीडिया दिग्गज और राजनेता

मीडिया विमर्श के आयोजन में जुटे मीडिया दिग्गज और राजनेता: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद प्रकाश जावडेकर का कहना है कि प्रिट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के विस्तार के बाद आने वाला समय सिटीजन जर्नलिज्म का है। वे यहां जनसंचार के सरोकारों पर केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका मीडिया विमर्श के पांच साल पूरे होने पर रायपुर में मीडिया और लोकतंत्र विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। वृंदावन हाल में आयोजित इस समारोह में मीडिया विमर्श के वार्षिकांक का विमोचन किया गया।

- Sent using Google Toolbar

No comments:

Post a Comment