Wednesday, April 1, 2009
कौन बनेगा 'वीक' प्रधानमंत्री
लाल कृष्ण आडवाणी कहते हैं मनमोहन सिंह वीक प्राइम मिनिस्टर हैं। यूपीए की सत्ता का रिमोट कंट्रोल पांच साल 10 जनपथ यानि सोनिया गांधी के पास था। मान लिया। लेकिन आडवाणी जी वरूण के मामले पर आप क्यों चुप बैठे हैं। वरूण के जहरीले भाषण के बाद एक बार भी बयानों को कंडेम नहीं किया। एक बार भी उनकी तरफ से ये बयान नहीं आया कि पार्टी ऐसे लोगों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। एक बार भी पार्टी को नहीं कहा कि वरूण के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिये। अटल जी के रिटायरमेंट के बाद पार्टी में आप सबसे वरिष्ठ हैं, प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी हैं। तो एक बार भी ये कहने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाये कि वरूण को टिकट देकर गलती हुयी। एक बार भी वरूण से ये नहीं कहा कि जनता से अपनी गलती की माफी मांगे। पुरा लेख मीडिया ख़बर पर। लिंक : http://mediakhabar.com/topicdetails.aspx?mid=113&tid=834
No comments:
Post a Comment